ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौ अप्रैल को पीएम मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे

चामराजनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक के चुनावी दौरे के दौरान बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी यात्रा पर पहुंचेंगे। सूत्रों से ‎मिली जानकारी के अनुसार मोदी टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के मौके पर मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत करेंगे। वह हालिया बाघ जनगणना रिपोर्ट, बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को भी जारी करेंगे और इस घटना के उपलक्ष्य में एक सिक्का भी जारी करेंगे। हालांकि, अभी जगहों को फाइनल नहीं किया गया है।  पीएम मोदी मैसूर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। वन अधिकारियों ने टाइगर रिजर्व में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बांदीपुर के पास मेलुकमनहल्ली में हेलीपैड बनाया जा रहा है। इस बीच, कर्नाटक पुलिस पीएम मोदी की सफारी की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1,500 पुलिस कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर रही है। पीएम मोदी चुनाव की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में आ रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.