ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन मतदान शान्त वातावरण में सम्पन्न

अरवल। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2023 अंतर्गत 02 गया स्नातक /शिक्षक निर्वाचन का मतदान आज 31 मार्च को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले में कुल 10 मतदान केंद्र बनाए गये थे। मतदान का समय सुबह 8 बजे सें संध्या 4 बजे तक निर्धारित था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती जे. प्रियदर्शिनी द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान संबंधी स्थिति का जायजा लिया गया। स्वच्छ,निष्पक्ष एवंम भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिये विधि व्यय्वस्था संधारण एवंम संवादों के त्वरित संप्रेषण हेतु त्रिस्तरीय दंडाधिकारी यथा स्टैटिक दंडाधिकारी,प्रभारी दंडाधिकारी ,वरीय प्रभारी दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयीं थी। प्रभारी दंडाधिकारी /वरीय प्रभारी दंडाधिकारी /पुलिस पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिले के संबंधित प्रखंड क्षेत्र में निर्वाचन की प्रक्रिया पर सूक्ष्म निगरानी रखने एवंम विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयीं थी।इस अवसर पर सभी निर्वाचन स्थल पर धारा 144 लागू था। साथ ही आपातकालीन स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एम्बुलंस /चिकित्सक / कम्पाउंडर की प्रतिनियुक्ति की गयीं थी। कुल मतदान प्रतिशत स्नातक 56.42% एवं शिक्षक 88.85% रहा। अरवल जिले में सभी केंद्रों शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.