ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार विधान परिषद के गया शिक्षा निर्वाचन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ

जहानाबाद। बिहार विधान परिषद के 02-गया स्नातक एवं 02 -गया शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन, 2023 के सफल एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया को देखने के लिए नगर परिषद कार्यालय एवं जहानाबाद सदर प्रखंड कार्यालय अवस्थित मतदान केन्द्र का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने लिया। जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण में मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया का क्रियान्वयन संतोषप्रद पाया। भ्रमणशील मतदान केन्द्रों पर पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान दल, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी तथा पुलिस बल उपस्थित थे। जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा समय-समय पर मतदान केंद्रों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा था और किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या की सूचना प्राप्त नहीं हुई। निरीक्षण के क्रम में सभी भ्रमणशील मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न किया जा रहा था। आज मतदाताओं ने कुल 68.29 % मतदान हुआ। जिसमें 02-गया शिक्षक निर्वाचन के मतदान में कुल 84.34% मतदान किया गया है। जिसमें पुरुष 83.58% एवं महिला 88.32% ने अपने मतदान का प्रयोग किया। जबकि 02-गया स्नातक निर्वाचन के मतदान में कुल 52.23 % मतदान किया गया है जिसमें पुरुष 53.98% एवं महिला 45.24% ने मतदान का उपयोग किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.