ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिग बॉस को बताया अपूर्व अग्निहोत्री ने स्क्रिप्टेड

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार अपूर्व अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने व्लॉग में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को स्क्रिप्टेड कहा है। इस व्लॉग में अपूर्व और उनकी पत्नी शिल्पा ने बिग बॉस सीजन सात को लेकर बात की है। दोनों ही कलाकार उस दौरान सीजन सात में नजर आए थे। उन्होंने अपने इस ब्लॉग में बिग बॉस सीजन सात में रहने को लेकर कुछ बातों और घटनाओं को साझा किया है।

शिल्पा ने कहा बिग बॉस नहीं होता है स्क्रिप्टेड

इस व्लॉग के दौरान अपूर्व शिल्पा से पूछते हैं कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड है या नहीं,जिस पर उनकी पत्नी जवाब देती हैं कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड नहीं है लेकिन हर कोई जानता है, कि अगर मुझे द पर्सन बनना है तो क्या करना होगा। उनके ऊपर प्रतिक्रिया करो, संतुष्ट रहो, लड़ो और अपनी बात रखो। पर्सनैलिटी ही ऐसी न हो तो क्या करें।

अपूर्व ने कहा बिग बॉस को स्क्रिप्टेड

हालांकि अपूर्व ने यह कहते हुए असहमति जताई है, उन्होंने कहा कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड है। चैनल जानता है कि कौन और कैसे प्रतिक्रिया देगा, और इसलिए लोगों ने हाल के सीजन में भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है, और निर्माताओं को अंत में जबरदस्ती यह चीज बदलनी पड़ती है। ताकि वह विजेता के नाम से सभी को हैरान कर सकें। हमने इसे हाल ही के सीजन में देखा था, वरना सभी जानते हैं कि वह चैनल फेस है (प्रियंका चाहर चौधरी की ओर इशारा करते हुए) इसलिए वह विजेता बनती। इसलिए मेरा मानना है कि कुछ हद तक स्क्रिप्टेड है।

सोशल मीडिया पर नजर आते हैं कपल

आपको बता दें कि कपल काफी वक्त से टीवी की दुनिया से दूर चल रहे हैं। इन दिनों अपूर्व और शिल्पा दोनों ही सोशल मीडिया पर नजर आते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.