ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PBKS vs KKR मैच में दोनों कप्तान उतर सकते हैं इस प्लेइंग-11 के साथ

आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 1 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में हो, जबकि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी नितीश राणा करते हुए नजर आएंगे।

पिछले पांच मुकाबलों में दोनों टीमें बारी-बारी से एक दूसरे को हराती हुई नजर आई है। पिछले पांच मैचों में से तीन मैच केकेआर टीम ने जीते हैं, जबकि दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स को जीत मिली है। पंजाब किंग्स का पलड़ा मोहाली में भारी नजर आ सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो पंजाब की टीम का ये होम ग्राउंड है, दूसरा पंजाब टीम केकेआर से भारी नजर आ रही है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11।

1. कोलकाता नाइट राइडर्स

सलामी बल्लेबाज- रहमानुल्लाह गुरबाज़, वेंकटेश अय्यर

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज-नारायण जगदीशन, नितीश राणा, रिंकू सिंह

ऑलराउडर्स- आंद्रे रसेल, सुनील नरेन

गेंदबाज- शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

केकेआर टीम संभावित प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (wk), वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

2. पंजाब किंग्स

सलामी बल्लेबाज- शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज- भानुका राजपक्षा, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा

ऑलराउंडर्स-  सैम कर्रन, हरप्रीत बराड़

गेंदबाज- राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस।

PBKS vs KKR: जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए है, जिसमें से पंजाब किंग्स को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि केकेआर टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.