ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार व ट्रक की टक्कर में दो छात्र की हुई मौत

सदर थाना पुलिस के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (यूआइईटी) के दो छात्रों की मौत हो गई है। दोनों छात्र फरीदाबाद के रहने वाले थे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास में रह रहे थे।

खाना खाने हवेली जा रहे थे छात्र

फरीदाबाद के सेक्टर 21 निवासी निशांत सिंह व फरीदाबाद के सेक्टर सात निवासी आदित्य जोशी कार में सवार होकर रात करीब 10 बजे खाना खाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हवेली होटल में गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

दोनों थे अंतिम वर्ष के छात्र

पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (यूआइईटी) के बीटेक मैकेनिकल अंतिम वर्ष के छात्र आदित्य व बीटेक कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के छात्र निशांत होंडा सिटी कार में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हवेली होटल में खाना खाने के लिए गए थे।

वापस लौट रहे थे छात्रावास

रात करीब 10 बजे वे खाना खा कर वापस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास में लौट रहे थे। रास्ते में गांव सांवला के समीप सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। जिसमें निशांत सिंह व अदित्य जोशी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों छात्रों के स्वजन मौके पर पहुंच गए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.