ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरबा में मिला 11 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 11 फीट लंबा किंग कोबरा देखा गया है। इस बात की जानकारी वन विभाग की ओर से दी गई है। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने तुरंत उसे सुरक्षित उसके स्थान पर छोड़ दिया है।कोरबा से 40 किलोमीटर दूर गांव सोलवा पंचायत के छुईढोढा के समीप लोगों के होश उड़ गए जब उन्होंने 11 फीट लंबा और विशाल किंग कोबरा देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो अपनी बाड़ी में महुआ चुनने के लिए गए थे, तभी किंग कोबरा को देख सभी अपना काम छोड़कर गांव की ओर भागे। इस बात की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद उस सांप को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।

गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग गांव पहुंचा और वहां से भीड़ को दूर किया। इसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी, जिसके फौरन बाद जितेन्द्र सारथी ने कोरबा डीएफओ अरविंद पी एम को इसकी जानकारी दी फिर रेस्क्यू टीम मौके स्थल के लिए रवाना हुई।रेस्क्यू टीम ने स्थल पर पहुंच कर आखिरकार 11 फीट लंबे किंग कोबरा को वन विभाग के उच्च अधिकारियों के मजूदगी में रेस्क्यू किया और गांव से दूर इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा दिया। इसके बाद ही गांव के लोगों की जान में जान आई। गांव के लोगों ने विभाग से निवेदन किया कि वो सांप को न मारे और सही सलामत उसकी जगह पर पहुंचा दें।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.