ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनीषा कोइराला का वर्षों बाद तलाक को लेकर छलका दर्द

मनीषा कोइराला को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा वह तमिल, तेलुगू भाषाओं की फिल्में भी कर चुकी हैं। साउथ की बॉम्बे, इंडियन और मुधालवन जैसी सुपरहिट  फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में मनीषा ने बताया कि कि शादी के बाद उन्होंने कितना दर्द झेला था।

तलाक को लेकर छलका दर्द

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने लंबे समय के बाद फिल्मों में कमबैक किया है। अभिनेत्री आज अपना जीवन अकेले ही गुजार रही हैं। मनीषा के फिल्मों को तो फैंस का खूब प्यार मिला, लेकिन असल जिंदगी में मनीषा को हमेशा अकेले ही रहना पड़ा है। गौरतलब है कि मनीषा ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों की बीच तलाक हो गया। अब काफी समय के बाद अभिनेत्री ने अपनी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

शादी के दो साल बाद हुए अलग

अपने हालिया इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए मनीषा ने बताया कि सम्राट से उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और फिर शादी करने के बारे में भी सोच लिया था। अभिनेत्री का कहना है कि शादी के छह महीने बाद ही उनके और सम्राट के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। काफी कोशिशों के बाद भी चीजें नहीं संभली तो दोनों नो शादी के दो साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया था।

पति ही बना दुश्मन

मनीषा ने आगे कहा, ‘शादी को लेकर मैंने बहुत से सपने देखे थे, जो कभी भी पूरे नहीं हुए। हालांकि, इसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देती हूं, जो भी गलती थी वह बस मेरी ही थी। अगर आप अपनी शादी से खुश नहीं हैं तो एक-दूसरे अलग होना ही आखिरी ऑप्शन बचता है। शादी के बस छह महीने बाद ही मेरा पति मेरा दुश्मन बन गया। एक पत्नी और औरत के लिए इससे ज्यादा बुरा क्या होगा।’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.