ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

चूरू | सालासर बालाजी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे एक परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय रेफल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में हुआ।जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार जिले के सिहाड़वा गांव का एक परिवार सालासर बालाजी के धोक लगाने आया था। बालाजी के धोक लगाने के बाद शनिवार देर रात को परिवार के लोग पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान राजगढ़ चूरू हाईवे पर रतनपुरा गांव के पास रात करीब एक बजे ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को पिकअप से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान विमला (63), कृष्णा (60), सरस्वती (5) अंकित (8) और अंजलि (5) के रूप में हुई है। हादसे में सोनू, ओम और प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हिसार रेफर किया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.