ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू जिलाध्यक्ष अमित शाह पर जमकर बरसे।

जहानाबाद ! जदयू के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि नवादा जिले के हिसुआ में गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। बिहार केसरी कृष्ण सिंह के जन्म भूमि में कार्यक्रम हुआ और उनके जन्मस्थली कार्यक्रम स्थल से महज 05 किलोमीटर की दूरी पर है। जहाँ जाना अमित शाह ने मुनासिब नहीं समझा। इतना ही नहीं श्री कृष्ण सिंह का नाम लेना भी मुनासिब नहीं समझा। श्रीकृष्ण सिंह के अनुयायी को सोचना होगा कि उनका वोट किसको मिले ? उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता कहे जाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृष्ण सिंह के जन्म स्थली खनवा गांव को स्पेशल पैकेज देकर उनके जन्म स्थली को चौमुखी विकास किया है। जदयू जिला प्रवक्ता ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह ने जो विकास किया उसके बाद नीतीश कुमार ने ही बिहार में विकास किया है। अमित शाह ने जिसे जिगर के टुकड़े युवाओं को बोला किन्तु उस जिगर के टुकड़े के रोजगार के बारे में कुछ नही कहा। बिहार के विकास के बारे में कुछ भी नहीं कहा। बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह का बदला बिहार की जनता जरूर लेगी । अमित शाह की यह संस्कृति रही है कि बिहार के लोगो का अपमान किया जाये ,धार्मिक उन्माद फैला कर जनता को गुमराह करना। इन सब का जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.