ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘साफ्ट पावर’ का प्रतिनिधित्व करते हैं विदेश में रह रहे भारतीय, लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

संसदीय समिति ने कहा है कि विदेश में रह रहे भारतीय ‘साफ्ट पावर’ का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को अपने-अपने देशों में भारतीयों से संपर्क बढ़ाना चाहिए। भारतीय दूतावास विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को महसूस कराए कि विदेश में भारतीय मिशन उनके लिए अपने घर जैसा है।

विदेश मामलों की संसदीय समिति ने लोकसभा में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में सोमवार को कहा कि विदेश में रह रहे भारतीय ‘साफ्ट पावर’ के जरिये सांस्कृतिक कूटनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। ‘साफ्ट पावर’ किसी देश की वह क्षमता होती है कि जिससे वह बिना दबाव के दूसरे देशों से अपनी इच्छानुसार कार्य करवा सकता है। ‘साफ्ट पावर’ में संस्कृति, राजनीतिक मूल्य और कुशल विदेश नीति का योगदान होता है।

समिति ने सुझाव दिया कि वैश्विक स्तर पर भारत के हित और प्रभाव को आगे बढ़ाने में अप्रवासी समुदाय की क्षमता का उपयोग किया जाना चाहिए। समिति ने इस संबंध में नीतिगत ढांचा तैयार और इसे समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की सिफारिश की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने समिति को बताया कि वह भारत में विभिन्न हवाईअड्डों के माध्यम से रोजगार के लिए विदेश जाने वाले सभी अप्रवासियों के अनिवार्य आनलाइन पंजीकरण की सुविधा की संभावना तलाश रहा है। कोरोना के कारण नौकरी छूटने के बाद खाड़ी क्षेत्र से भारतीयों के देश लौटने का जिक्र करते हुए समिति ने कहा कि उनके लिए आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुनर्वास योजना शुरू की जानी चाहिए।

समिति ने यह भी कहा है कि विदेश मंत्रालय चीन में भारतीय छात्रों की वापसी के लिए समन्वित प्रयास करे। मंत्रालय ने समिति को बताया कि वह नई दिल्ली और बीजिंग में भारतीय दूतावास के माध्यम से चीनी अधिकारियों के साथ भारतीय छात्रों की वापसी का मामला लगातार उठाता रहा है। कोरोना के कारण चीन ने 28 मार्च, 2020 से वीजा परमिट निलंबित करके चीन आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.