ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हड़ताली डॉक्टरों और गहलोत सरकार के बीच वार्ता विफल

राजस्थान में निजी डॉक्टर 28 मार्च को राज्य विधानसभा में पारित विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विधेयक के अनुसार, राज्य के प्रत्येक निवासी को किसी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान और निजी संस्थान में पूर्व भुगतान के बिना आपातकालीन उपचार और देखभाल का अधिकार होगा।

राजस्थान में गहलोत सरकार राइट टू हेल्थ बिल लेकर आई है जिसके बाद से ही डॉक्टर्स और सरकार के बीच काफी तनातनी है। अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे निजी डॉक्टर्स झुकने को तैयार नहीं हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी हालात में बिल वापस नहीं होगा, जो डॉक्टरों की मांगे हैं उनको बिल में डाल दिया जाएगा। इस बीच विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर हड़ताली डॉक्टरों और राजस्थान सरकार के बीच सोमवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही।

निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम सोसायटी के सचिव विजय कपूर के नेतृत्व में डॉक्टरों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विधेयक पर गतिरोध को दूर करने और लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की लेकिन बैठक में इस मसले का कोई ठोस हल नहीं निकला।

राजस्थान में निजी डॉक्टर 28 मार्च को राज्य विधानसभा में पारित विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विधेयक के अनुसार, राज्य के प्रत्येक निवासी को किसी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान और निजी संस्थान में पूर्व भुगतान के बिना आपातकालीन उपचार और देखभाल का अधिकार होगा।

डॉक्टरों का कहना है कि यह बिल हमारे लिए बहुत घातक है। उनका मानना है कि इस बिल से डॉक्टर्स और मरीजों के बीच और अधिक झगड़े बढ़ेंगे। अभी तक मरीज और डॉक्टर्स के बीच जमीनी स्तर पर सामंजस्य नहीं बैठ सकेगा, इसलिए बिल का विरोध है।

कपूर ने एक बयान में कहा कि विधेयक के विरोध में राज्यव्यापी पूर्ण चिकित्सा बंद सोमवार को 16वें दिन भी जारी रहा। जेएमए सभागार में अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंदोलन का समर्थन करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार से डॉक्टरों की जायज मांगों को स्वीकार करने और इस गतिरोध को तुरंत समाप्त करने का आग्रह किया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.