ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कमल नाथ बोले- विधायकों की कोई कीमत नहीं होती, भाजपा अध्‍यक्ष विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने जताई आपत्ति

भोपाल ।  विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे पाला बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दलबदल किया। कुछ और नेताओं व विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने और जल्द ही सदस्यता लेने के दावे पर सोमवार को जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विधायकों की कोई कीमत नहीं होती, कोई आए-जाए, उससे फर्क नहीं पड़ता है। मैं वजन उनका मानता हूं जो लोगों के नजदीक हैं। इस बयान को भाजपा ने विधायकों का अपमान बताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ये कमल नाथ जी का घमंड है, जो विधायकों को कुछ नहीं समझते हैं। भाजपा के कुछ और नेताओं के जल्द ही दलबदल की संभावना को लेकर मीडिया से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुझसे कहा जाता है कि विधायक सदस्यता लेने वाले हैं तो मैं कहता हूं कि मैैं इनका क्या करूंगा। विधायकों की कोई कीमत नहीं होती है, जो जमीन व लोगों के नजदीक है, उनका वजन है।

उन्‍होंने कहा कि हर जिले में भाजपा के लोग हमारे संपर्क में है पर हमारा फोकस जमीन और लोगों से जुड़े जनाधार वाले नेताओं पर है। आज भी भाजपा के कई नेता मुझसे मिलने आए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कमल नाथ जी यह भूल गए हैं कि भारत के लोकतंत्र में यदि कोई ताकत है तो वह चुना हुआ सरपंच, पंच, विधायक या सांसद है। यह घमंड है जो आप विधायक को कुछ नहीं समझते हैं। भाजपा नेताओं के कांग्रेस के शामिल होने के दावे पर उन्होंने कहा कि कमल नाथ जी को सपना आया होगा पर यह भारतीय जनता पार्टी है, जो व्यक्तियों या परिवारों के नाम पर चलने वाला दल नहीं है। यह विचार पर आधारित दल है और कार्यकर्ता उसके लिए काम करता है। आप भाजपा की चिंता मत कीजिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.