ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नए वित्त वर्ष के पहले दिन गिरे अदाणी समूह के शेयर

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने के बाद भी अदाणी समूह पर दिखाई दे रहा है। जनवरी में अदाणी समूह पर आई रिपोर्ट ने उस समय इसके शेयरों को धराशायी कर दिया था। इसके साथ ही गौतम अदाणी की संपत्ति में भी काफी कमी आ गई थी। बीच में शेयरों की स्थिति संभलती दिखी थी, लेकिन वित्तीय वर्ष का पहला दिन इस बात की ओर इशारा करता है कि अदाणी ग्रुप के लिए चुनौतियां अभी बरकरार हैं।

शेयरों में आई गिरावट

पहले कारोबारी दिन में अदाणी समूह में लिस्टेड 10 में से आठ कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में NDTV के शेयर 2.95 फीसदी गिरकर 186.05 रुपये पर, अदानी विल्मर 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ 396.20 रुपये पर, अदाणी टोटल गैस 2.28 फीसदी गिरकर 848.00 रुपये पर, अदानी एंटरप्राइजेज 1.85 फीसदी फिसलकर 1,718.00 रुपये पर, अदानी पावर 0.78 फीसदी टूटकर 190.10 रुपये पर और अडानी पोर्ट्स 0.44 फीसदी गिरकर 629.15 रुपये पर बंद हुआ।

दो शेयरों में लगा लोअर सर्किट

इन शेयरों में गिरावट देखे जाने के अलावा, अदाणी समूह के दो शेयरों में लोअर सर्किट भी लगा। इसमें पहला नाम अदानी ट्रांसमिशन का है, जो 5 फीसदी गिरकर 943.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, दूसरा नाम अदानी ग्रीन एनर्जी का है, जो 5 फीसदी फिसलकर 837.10 रुपये पर बंद हुआ।

गौतम अडानी की संपत्ति में आई कमी

शेयरों की मांग में कमी आने के साथ ही समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की संपत्ति में भी कमी आ गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अदाणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 23वें स्थान पर थे, जबकि Forbes की लिस्ट के मुताबिक, गौतम अदाणी 27वें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति में 2.81 फीसद की कमी आई है और इससे उन्हें करीब 9871 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.