ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चार महीने के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पनपथा बफर एरिया में बिरुहली बीट के कक्ष क्रमांक-406 के पास जुट्टा तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ के शावक का शव मंगलवार सुबह देखा गया। जबकि शावक की मौत कल ही हो चुकी थी। हालांकि, मृत शावक की अनुमानित उम्र लगभग तीन से चार महीने है।वहीं, पूरे मामले को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया है।

पनपथा वन परिक्षेत्र अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया, हम लोगों को जैसे ही जानकारी लगी, तत्काल मौके पर पहुंचे। शावक का शव परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही पूरा पता चल पाएगा। वहीं, प्रथम दृष्टया आपसी लड़ाई का मामला प्रतीत हो रहा है।मामले को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया, जहां-जहां बाघ शावक हैं, सभी स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। हाथी पर बैठकर अभी सर्चिंग कराई जा रही है। ताकि सभी लोगों को सुरक्षित किया जा सके।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.