ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएनबी के सौजन्य से मध्य विधालय में वाटर कूलर और आर.ओ. लगाया गया।

जहानाबाद ! पंजाब नैशनल बैंक नें अपने दत्तक गाँव रामपुर में राजकीयकृत मध्य विधालय में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर और आर.ओ. लगाया गया | इस अवसर पर पी.ए.नबी मंडल कार्यलय गया के मंडल प्रमुख  विवेक कुमार सिंह ने कहा की समय-समय पर पी.एन.बी के सौजन्य से इस स्कूल में पंखे, कंप्यूटर, इत्यादि पहले भी दिए जा चुके हैं। यहाँ शौचालय की व्यवस्था और पौधारोपण का कार्य भी पूर्व में किया जा चुका है। इस बार की गर्मी के मौसम को देखते हुए तथा छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर तथा आर.ओ लगाया गया है। मंडल प्रमुख नें बैंक के इतिहास और वर्तमान को बताते हुए बैंक के द्वारा दिए जाने वाले सी.एस.आर मद में समस्त सुविधाओं के बारे में उपस्थित समस्त लोगों को अवगत करवाया और यह भी कहा की इसके द्वारा समय समय पर इस तरह के सी.एस.आर. कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। इस मौके पर राजकीयकृत मध्य विधालय के प्रधानाचार्य कमलेश प्रसाद सिंह, वर्तमान मुखिया संजय कुमार चौधरी, विधालय समिति के सदस्य शक्ति पासवान तथा उमता ओपी प्रभारी उदय शंकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सी.एस.आर. कार्यक्रम का सफल आयोजन जहानाबाद जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार शाखा प्रमुख श्री प्रभाष चन्द्र झा तथा श्री उदय कुमार सिंह के द्वारा किया गया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.