ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुश्मन देशों से निपटने भारत अमेरिका से खरीदेगा तीस करोड़ डॉलर के हथियार

नई ‎दिल्ली । भारत संयुक्त राज्य अमे‎रिका से तीस करोड़ डॉलर के ह‎थियार खरीदने जा रहा है। इसे अपने सैन्य हार्डवेयर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। भारत हेलफायर मिसाइल और मार्क 54 पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो सहित अमेरिकी हथियार खरीदने के लिए जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक हथियार समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहा है। इन हथियारों को 24 एमएच-60 हेलीकॉप्टरों में लगाया जाएगा जो निकट भविष्य में पूरी तरह से नौसेना में शामिल होने जा रहे हैं। एमएच-60 रोमियो हेलिकॉप्टरों के लिए हथियार पैकेज खरीदने के प्रस्ताव को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और सौदे पर जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। शीर्ष सरकारी अधिकारियों के सूत्रों से बताया गया है कि यह सौदा विदेशी सैन्य बिक्री मार्ग के तहत किया जाएगा।
बता दें ‎कि हेलफायर मिसाइल मिसाइलों को एक पावरफुल एंटी शिपिंग हथियार है। इसकी मदद से टैंक और कमांड पोस्ट को असानी से टारगेट किया जा सकता है। इस मिसाइल के कई वैरिएंट्स हैं। टैंक और मोटी कॉन्क्रीट की दीवार में विस्फोट करने में सक्षम है। इस मिसाइल की बड़ी बात यह है कि यह हवा से हवा में भी वार कर सकती है। इसे पहले से ही भारतीय नौसेना के पी-8I पनडुब्बी रोधी युद्ध और निगरानी विमानों में शामिल किया गया है। भारत और अमेरिका ने 2020 में लॉकहीड मार्टिन से 24 एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं, जो प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार से सरकार के सौदे में फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के तहत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.