ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर इस दिन होगा आउट

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। दबंग खान के फैंस लंबे समय से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब तक इस फिल्म के चार गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

इस दिन आएगा ट्रेलर?

इस फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को आउट हो सकता है। हालांकि, सलमान या फिल्म के मेकर्स की तरफ से इसको लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि हाल ही में सलमान की फिल्म का नया गाना येंतम्मा रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने में भाईजान के साथ वेंकटेश और राम चरण भी लुंगी डांस करते नजर आए हैं। फैंस को अपने फेवरेट सितारे का यह अंदाज काफी पसंद आया है।

ये कलाकार भी आएंगे नजर

किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में सलमान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। इस फिल्म में एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से लेकर वह सबकुछ है जो सलमान खान की फिल्मों में होता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यशराज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.