ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर की नवनियुक्त निगमायुक्त हर्षिता सिंह ने पदभार संभाला

इंदौर ।    इंदौर की नई निगमायुक्त हर्षिता सिंह ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। वह प्रतिभा पाल की जगह लेंगी।नवनियुक्त निगमायुक्त हर्षिता सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन की सुविधाओं में जो भी कमी है या खामियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आज आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई आधुनिक चीजें आ गई हैं। हम इस पर ध्यान देंगे और कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर ध्यान देंगे। गौरतलब है कि हाल ही शहर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें बचाव दल घटनास्थल पर करीब डेढ़ घंटे के बाद पहुंचा था। इससे हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ गई थी। यदि दल पहले पहुंच गया होता तो कई जानें बच जाती। उन्होंने कहा कि विकास की, सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा। साथ ही आम लोगों की छोटी-छोटी परेशानियों को दूर करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में कई तरह के काम चल रहे है। यदि इन्हें निश्चित समय में पूरे करने हों तो, हमें अपनी काम की क्षमताओं को बढ़ाना होगा। इसके लिए सभी को साथ काम करना होगा। यदि हम अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे तो शेष काम भी जल्द पूरे हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.