ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिव्या मित्तल को कोर्ट में किया पेश, 18 अप्रैल तक मिली न्यायिक अभिरक्षा

दो करोड़ रुपये की घूस मांगने के मामले में आरोपी निलंबित ASP दिव्या मित्तल को जेल से बाहर आते ही एसओजी ने एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार कर चार अप्रैल तक कोर्ट से रिमांड ले ली थी। अब एक बार फिर दिव्या को अजमेर की अपर जिला एवं सेशन न्यायालय की कोर्ट संख्या-1 में पेश किया गया, जहां से दिव्या मित्तल को 18 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। यानि अब 18 अप्रैल तक जेल में रहना पड़ेगा।

एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर उसे फायदा पहुंचाने के आरोप में एसओजी ने दिव्या को चार दिन पहले अजमेर केंद्रीय कारागार के बाहर से गिरफ्तार किया था। अजमेर की निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या चार दिन पहले हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आई थीं। अब चार दिन बाद दिव्या को वापस जेल जाना पड़ा है।

दिव्या मित्तल से तीन दिन एसओजी ने एनडीपीएस के तीन मुकदमों के संबंध में पूछताछ की है। एसओजी के एडिशनल एसपी कमल सिंह ने बताया कि कोर्ट ने दिव्या को जेल भेजा है। हालांकि दिव्या मित्तल की ओर से कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई है। जमानत अर्जी पर कोर्ट में पांच अप्रैल को सुनवाई होगी।

एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायालय में विशिष्ट लोक अभियोजक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दिव्या मित्तल ने अभियुक्त को एक प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरे प्रकरण में स्वीकृति मिलने के बाद भी मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया। दिव्या मित्तल पर अभियुक्त को बचाने का आरोप है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.