ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा सरकार ने भगवान परशुराम के नाम पर जारी किया डाक टिकट

चंडीगढ़। ह‎रियाणा सरकार ने भगवान परशुराम के नाम पर डाक ‎टिकिट जारी ‎किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि संतों और महापुरुषों के संदेश व शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ सही मायने में धरातल पर नजर आ रही है। महापुरुषों की जयंतियों पर की गई घोषणाओं को कम से कम समय पर पूरा करने की पहल की गई। इस कड़ी में 11 दिसंबर, 2022 को करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने चिंरजीवी भगवान परशुराम जी के नाम पर डाक टिकट जारी करने की घोषणा की थी। ‎जिसे पूरा करते हुए उन्होंने बुधवार को विधिवत रूप से डाक टिकट जारी किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर मात्र 23 दिन में ही केंद्रीय डाक व संचार मंत्रालय द्वारा भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी किया था। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 23 जनवरी, 2023 को केंद्रीय रेल एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भगवान परशुराम जी के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए का उनका धन्यवाद व्यक्त किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.