ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब फ्रांस भी होगा ऑकस पनडुब्‍बी प्रोग्राम का हिस्‍सा

पेरिस । फ्रांस भी अब ऑकस पनडुब्‍बी प्रोग्राम का हिस्‍सा होगा। गठबंधन के विस्‍तार की योजना के तहत ही फ्रांस ने भी इस संगठन में शामिल होने का फैसला किया है। अब इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया के अलावा फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लिए परमाणु अटैक पनडुब्बियों का निर्माण होगा। अमेरिका की तरफ से इस हथियार के लिए सामग्री मुहैया कराई जाएगी। फ्रांस की सरकार की तरफ से अभी इस बात को लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी गई है। 18 सितंबर 2021 को इस डील का ऐलान किया गया था।
अमेरिका, यूके और ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से इस साल 13 मार्च को इस डील के विस्‍तार को लेकर ऐलान किया गया था। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता का जवाब देने के मकसद से इस प्रोजेक्‍ट को शुरू किया गया था। फ्रांस ने शुरुआत में इससे मुंह फेर लिया था, लेकिन अब जबकि वह भी इसमें शामिल हो रहा है तो जाहिर सी बात है कि चीन की टेंशन भी बढ़ जाएगी। इस प्रोजेक्‍ट के तहत 368 अरब डॉलर की लागत से परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा। ऑस्‍ट्रेलिया, अमेरिका और यूके ने जो योजना बनाई है, उसके तहत इस गठबंधन में शामिल देशों के नौसेनाओं के लिए परमाणु क्षमता से लैस अटैक पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा।योजना के अनुसार 4 पनडुब्बियां नौसेनाओं को मिलेंगी।
अब तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि फ्रांस के लिए पनडुब्बियों का निर्माण ऑस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन की ही तरह किया जाएगा या फिर फ्रेंच पनडुब्बियां इनसे कुछ अलगी होंगी। फ्रांस इस गठबंधन का हिस्‍सा बनेगा, इस बात के बार में पहले से ही बातें की जा रही थीं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यह दिली तमन्‍ना थी कि फ्रांस इसका हिस्‍सा बने। अब तक पीएम ऋषि सुनक या उनके ऑफिस की तरफ से इस पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.