ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रेन में तीन यात्री को जिंदा जलाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगाने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि संदिग्ध ने कोझिकोड जिले के एलाथूर के पास अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 डिब्बे के अंदर एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध आरोपी

महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने कोझिकोड ट्रेन में आग लगाने की घटना के फरार संदिग्ध आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंच चुकी है और आरोपी को जल्द ही उनके हवाले कर दिया जाएगा।

संदिग्ध की गिरफ्तारी पर बोले केरल के डीजीपी

केरल के डीजीपी ने कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे वापस केरल लाया जाएगा। आरोपी से विस्तृत पूछताछ के बाद, हम और अधिक जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

शाहरुख सैफी के रुप में हुई संदिग्ध की पहचान

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के संदिग्ध शाहरुख सैफी को केरल पुलिस को सौंपा जा रहा है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के संदिग्ध को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पकड़ा है। मैं महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और आरपीएफ और एनआईए को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने उसे इतनी जल्दी पकड़ा है।

NIA कर रही है मामले की जांच

बता दें कि एक दिन पहले कोझिकोड ट्रेन मामले के संदिग्ध की तलाश के लिए रेलवे पुलिस के दो अधिकारी नोएडा पहुंचे थे। साथ ही एनआईए की एक टीम मामले की जांच के लिए कन्नूर गई थी। बताते चलें कि एनआईए की टीम और आतंकवाद निरोधी दस्ता इस मामले की जांच कर रहा है। घटना के बाद जांच टीम ने रेलवे ट्रैक के पास से एक बैग बरामद किया था।

क्या है मामला

गौरतलब है कि रविवार की रात कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में एक संदिग्ध ने अपने सहयात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। हालांकि, बाद में रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों के शव भी बरामद किए गए थे। आगजनी की इस घटना में कई लोग झुलस भी गए थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.