ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज़मीन बेचने के नाम पर करोड़ों रूपये लेकर फरार

जहानाबाद। प्रॉपर्टी डीलर द्वारा जमीन देने के नाम पर दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपया लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में शहर के दर्जनों लोगों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाले राम सहाय कुमार जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। उसने जमीन देने के नाम पर दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपए ले लिए। जब पैसा देने वाले लोग जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगे तो प्रॉपर्टी डीलर टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद रातों-रात अपनी सारी संपत्ति बेचकर घर छोड़ कर फ़रार हो गये। विशेष बात तो यह की किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब लोगो को इस बात की जानकारी मिली तो प्रॉपर्टी डीलर की खोजबीन शुरू कर दी। जिसका कहीं कोई अता-पता नहीं है। इसके साथ ही उनका मोबाइल भी बंद मिल रहा है। जिसके बाद ठगी का शिकार हुए लोग नगर थाना पहुंच गये और पुलिस को अपनी आपबीती सुनायी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.