ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उत्पाद विभाग पर भारी पड़ रहे हैं शराब कारोबारी

जहानाबाद। घोसी थाना क्षेत्र के उवेर गांव में जब उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की तो शराब कारोबारी ने हमला कर दिया। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए एवं दो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया । बताया जाता है कि उत्पाद विभाग टीम को गुप्त सूचना मिली उबेर गाँव में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम छापामारी करने के लिए वहां पहुँच गई। इस सिलसिले में चार शराब कारोबारी  को गिरफ्तार कर लिया गया और जैसे ही पुलिस शराब कारोबारी को अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगी तभी अचानक शराब कारोबारी के समर्थक ने ईट पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें सनी चौधरी, सुरेश कुमार चौहान और निशा कुमारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गये। लेकिन पुलिस कर्मी द्वारा बल का प्रयोग करते हुए चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा 5 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। सभी लोगों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि कुछ महीने पर्व भी इसी गांव में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया गया था। शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार छापामारी जारी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया की जैसे ही शराब कारोबारियों को पुलिस गाड़ी पर बैठा कर ले जा रही थी। तभी शराब कारोबारी के समर्थक द्वारा पीछे से ईट पत्थर से हमला कर दिया जिसके कारण मामूली रुप से पुलिसकर्मी जख्मी हुए है। उनलोगों ने वाहनों को भी छतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना को लेकर उनलोगों पर अलग से मामला दर्ज कर उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.