ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कमल नाथ के बयान पर नरोत्‍तम का पलटवार, बोले

भोपाल ।   कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ द्वारा बुधवार को रोजा इफ्तार के एक कार्यक्रम में देश में हो रहे दंगों को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री व भाजपा नेता नरोत्‍तम मिश्रा ने पलटवार किया है। गुरुवार सुबह मीडियाकर्मियों से नियमित चर्चा के दौरान नरोत्‍तम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमल नाथ जी, रोजेदारों के बीच बैठकर राजनीति करना ठीक नहीं। भय का वातावरण बनाना, भाईचारे के खिलाफ विष वमन करना कांग्रेस की परंपरा रही है! जनता कांग्रेस की दोमुंही नीति को समझती है। एक तरफ कमल नाथ हनुमान जयंती कार्यक्रम करा रहे हैं, दूसरी ओर रोजा इफ्तार में जा रहे हैं।

यह कहा था कमल नाथ ने

गौरतलब है कि बुधवार को अपने गृहनगर छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान कमल नाथ ईद मिलादुन्नबी मैदान में रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने वहां मौजूद लोगों से भाजपा का नाम लिए बगैर कहा था कि पूरे देश का माहौल आप लोग देख रहे हैं। देशभर में दंगा-फसाद हो रहे हैं। ये लोग देश को बर्बाद करके छोड़ेंगे।

भय और भ्रम की राजनीति करता है विपक्ष

नरोत्‍तम ने ईडी, सीबीआइ जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने के विपक्षी नेताओं के आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी। नरोत्‍तम ने कहा कि ईडी और सीबीआई के खिलाफ विपक्ष की याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करना बताता है कि वह भय और भ्रम की राजनीति करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.