ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीनगर में 70 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 

जम्मू । श्रीनगर में दो सीमापार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 70 करोड़ रुपए की 11 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्करों के पास से 11 लाख रुपए से अधिक की नकदी भी बरामद की गई। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया ‎कि दो सीमापार तस्करों सज्जाद बडाना और जहीर तंच को करनाह कुपवाड़ा से श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 11.089 किलोग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 करोड़ रुपए मूल्य) और 11,82,500 रुपए नकद जब्त की गई है। अधिकारी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ राजबाग थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एडीजीपी ने बताया कि मादक पदार्थ पाकिस्तान से आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.