ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्विटर पर शार्दुल ठाकुर की दमदार फिफ्टी देख मीम्स की आई बाढ़

IPL:कोलकाता के ईडन गार्डन में आरसीबी और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर टीम को 81 रनों से जीत मिली। इस जीत में स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का अहम योगदान रहा।

शुरुआत में रहमानुल्लाह गुरबाज ने अर्धशतक ठोककर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को स्कोर 204 तक पहुंचाया। सोशल मीडिया पर शार्दुल ठाकुर की तूफानी पारी देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

आरसीबी के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने खेली तूफानी पारी

दरअसल, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता नाइट राइडर्स को रहमानुल्लाह ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। उन्होंने 57 रनों की अर्धशतकीय खेली, लेकिन आंद्र रसे और नितीश राणा के आउट होने के बाद केकेआर टीम लड़खड़ा गई। इसके बाद रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर ने टीम की पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की।

हालांकि, रिंकू 46 बनाकर ही पवेलियन लौटे, जबकि शार्दुल आखिरी ओवर की तीसरी गेंद तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 29 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर को इस तूफानी पारी के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.