ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चंदन सिंह रालोजपा में हुए शामिल

पटना। लोजपा से अपनी राजनीति यात्रा शुरुआत करेनवाले प्रखर प्रवक्ता तथा लोजपा(रामविलास) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी एवं पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया।
पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में चंदन सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने इसे अपना घर वापसी बताया, उनकी रालोजपा में वापसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चंदन सिंह शुरू से ही पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करते रहे हैं इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा लोगों तक पार्टी की नीति एवं कार्यक्रम को मजबूती से पहुँचाया जा सकेगा।
इस अवसर पर फूलों की माला के साथ चंदन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चंदन सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में रालोजपा की जनउपयोगी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगें, उन्होनें कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके सियासी अभिभावक हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वे बिहार के विकास एवं लोक कल्याण के मुद्दे पर मजबूती के साथ अपनी बात रखेगें।
प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि चन्दन सिंह के घर वापसी पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवजानी मित्रा, मयंक मौली, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मिता शर्मा, मनीष आनन्द, चन्दन कुमार, छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव, रंजीत पासवान, मिंटू यादव, विजय सिंह, राधाकान्त पासवान, शंकर पासवान, देवेन्द्र कुशवाहा सहित कई अनेको लोगों ने कहा कि इनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.