ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज। गोपालगंज के राजापट्टी बाजार में बीते 28 मार्च को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोपालगंज पुलिस ने बैकुठपुर थाना क्षेत्र में हुए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक लूटकांड का दस दिन में खुलासा कर लिया है। वहीं गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटे गए लाखों रुपये के साथ देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं गिरफ्तार सभी अपराधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
घटना के संबंध में गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजा पट्टी बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बीते 28 मार्च को लूट हुई थी। एसपी ने बताया कि बैंक की शाखा से बाइक सवार 5 अपराधियों ने हथियार के बलपर 4 लाख 75 हजार रुपये लूटकर मोतिहारी सीमा की ओर फरार हो गए थे। वहीं घटना के बाद एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। लूटकांड के उद्भेदन के लिए गठित टीम लुटेरों की गिरफ्तारी में जुट गई। वहीं एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी रिपुंजय सिंह और अंकुर सिंह छपरा जिले के पानापुर का रहने वाला है। वहीं मनु कुमार मुजफ्फरपुर जिले के फुलवारिया थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। इनके पास से दो देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल बरामद किया गया है। साथ ही 2 अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं एसआईटी की टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.