ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार, कई कांड में था शामिल

गया। बिहार के गया में सीआरपीएफ, एसटीएफ और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दर्जनों कांड में वांछित दो हार्डकोर नक्सली को दबोचा गया है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली कि कई नक्सली घटनाओं में शामिल कुख्यात दो नक्सली गया जिले में छुपे हुए हैं। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली रामजी सिंह भोक्ता उर्फ रामजी भोक्ता और मुकेश सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों हार्डकोर नक्सली पर डुमरिया थाना के मोनबार गांव में एक ही परिवार को मुखबिर के आरोप में चार लोगों के निर्मम तरीके से हत्या और छकरबंधा में आईडी ब्लास्ट कर सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार की हत्या का आरोप है। वहीं इस कांड में राम जी भोक्ता मुख्य अभियुक्त था। इसके अलावा कई जघन्य कांडों में राम जी भोक्ता को पुलिस तलाश कर रही थी। एसएसपी ने बताया की दोनों नक्सलियों के पकड़े जाने से बिहार झारखंड में नक्सल गतिविधियों पर विराम लगेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.