ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूजा करते वक्त अपराधियों ने पार्षद को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। राजधानी पटना में लगातार लूट, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर से तांडव किया है। आज पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र इलाके में पूर्व पार्षद सुबह ही मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने पूजा करते समय ही गोली चला दी। वहीं स्थानीय लोगों ने जख्मी पूर्व पार्षद मुन्ना राय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अभी जख्मी की हालत स्थिर है। वहीं जक्कनपुर सब इंस्पेक्टर उपेंद्र दास के मुताबिक मुन्ना राय सुबह में अपने पिता जी की प्रतिमा की पूजा करने संजयनगर आए हुए थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। वार्ड नम्बर 30 के पूर्व पार्षद मुन्ना राय को पटना के एक निजी अस्पताल (कंकड़बाग मेदांता) में भर्ती कराया गया है। जहां मुन्ना राय का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। उपेन्द्र दास के मुताबिक अभी पूर्व पार्षद का इलाज किया जा रहा है। वहीं अभी हालत में भी सुधार बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.