ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुलाधिपति ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का किया भ्रमण कार्यक्रम

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. महेश शर्मा ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। जिला स्कूल स्थित चाणक्य परिसर में कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव और परिसर निदेशक प्रो. आंतत्राण पाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पंडित राजकुमार शुक्ल सभागार में माननीय कुलाधिपति एवं माननीय कुलपति का विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक संवाद भी हुआ। चांसलर ने महात्मा की कर्मभूमि के रूप में चंपारण के महत्व पर प्रकाश डाला और सत्य, अहिंसा, करुणा और दया के गांधीवादी मूल्यों को शामिल करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और आज दुनिया के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे।
डॉ. महेश शर्मा ने भी उम्मीद जताई कि नए कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुएगा और नए गौरव को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि गाँधी की कर्मभूमि में स्थापित यह विश्वविद्यालय अपने विजन को प्राप्त करेगा और अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचाना जायेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशानिक अधिकारी, डीन और शिक्षक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.