हनुमान जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन
खगौल। शनिवार को खगौल मे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा की शुरुआत राम जानकी मंदिर से की गई जिसका जगत नारायण लाल रोड हनुमान मंदिर जा कर समापन किया गया। विश्व हिंदू परिषद प्रान्त के अध्यक्ष कामेश्वर चौपाल ने शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा राम जानकी मंदिर से लेकर नवरतनपुर, चक्रदाह मोड़, मोती चौक, जयराम बाजार, लाल चौक, दल्लूचक, गाड़ी खाना होते हुए वापस खगौल थाना रोड होते हुए जगत नारायण कॉलेज रोड हनुमान मंदिर में आकर संपन्न हुआ।
वही शोभायात्रा के पूर्व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया।इस शोभायात्रा मे बजरंग दल के साथ विश्व हिंदू परिषद के सदस्य, श्री राम शोभायात्रा समिति के सदस्य एवं नगर के तमाम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।बजरंग दल जिला संयोजक दानापुर विवेक कुमार, विश्व हिंदू परिषद सह मंत्री मुकेश कुमार, सदस्य विशाल कुमार, दीपक कुमार ने कहा कि यह शोभायात्रा खगौल मे पहली बार निकाली जा रही है। जिसमें बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं इस शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने भी अपनी ओर से खगौल नगर मे पुख्ता इंतजाम कर रखा था। जहां दो अनुमंडल के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी एवं तीन अनुमंडल थाना के एसएचओ, फतुहा एसएचओ मुकेश कुमार मुकेश मौजूद थे। सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार के निगरानी में प्रशासनिक विधि व्यवस्था की गई थी।बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस दौरान पालीगंज के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दीक्षित, दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव धीमन ने शोभायात्रा पर नजर रखते हुए हर एक चौक चौराहे पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात कर रखी थी।
शोभायात्रा में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनामिका सिंह, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पासवान, संजय कुमार गुप्ता, अजनीश प्रभाकर, अमन कुमार, राहुल कुमार, सेराज अहमद, अशोक नागवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे l