ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आप लगाइए उद्योग हम करेंगे सहयोग : नित्यानंद

– सरोत्तर में हुआ ब्रावो फार्मा की नई इकाई का शिलान्यास
– अगले साल वसंत पंचमी से इकाई में शुरू हो जाएगा कार्य
– रोजगार सृजन करना है, तो उद्योग लगाना जरुरी: राकेश

मोतिहारी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडय ने नेक कार्य किया है। कहना आसान है और करना कठिन है। बिहार कठिनाईयों से भरा है। नौजवानों को रोजगार मिले। इस दिशा में राकेश पांडेय ने शानदार प्रयास किया है। उनका दृष्टिकोण पवित्र है और यह दिखाता है कि वह नौजवानों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कितना दृढ़ संकल्पित हैं। पीएम मोदी की विचारों को आत्मसात कर सूबे में ब्रावो फार्मा की नई ईकाई स्थापित करने की दिशा में उनका प्रयास मिल का पत्थर साबित होगा। शनिवार को सरोत्तर एनएच 27 पर ब्रावो फार्मा की नई इकाई के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में पहुंचे प्रबुद्ध वर्ग के लोग से पंडाल खचाखच भरा रहा। उन्होंने कहा कि यहां पर कैंसर, हेपेटाइटिस बी आदि बीमारियों पर रिसर्च होगा। प्रतिदिन 15 लाख कैप्सूल तैयार होंगे। करीब तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। पलायन रोकने में यह ईकाई काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने संबोधन में यह भी कहा कि राकेश पांडेय आप उद्योग लगाएं। हम सहयोग करेंगे। इस कड़ी में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही सूबे की महागठबंधन की सरकार को निशाने पर भी लिया। एमएलसी सच्चिदानंद राय ने ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय के प्रयासों की सराहना की और बधाई दी। ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय ने कहा कि रोजगार सृजन करना है, तो उद्योग लगाना जरूरी है। हमारा कर्तव्य है कि उद्योग लगाना। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। पलायन भी रूकेगा। कार्य में काफी बाधाएं आई। चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, यहां पर उद्योग लगाने की दिशा में सफलता हासिल कर ली। बिहार में पलायन बड़ी समस्या है। हमारी शुरू से कोशिश रही है कि पलायन को रोका जाए। हमने इस दिशा में कई अभियान भी पूर्व में चलाएं। शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया। इसमें वह युवा भी शामिल हैं, जो दूसरे राज्यों में आजिविका के साथ साधन के लिए मशक्कत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रावो फार्मा की इस ईकाई में कैंसर, हेपेटाइटिस आदि बिमारियों पर रिसर्च किया जाएगा और दवा तैयार किया जाएगा। मौके पर एमएलसी जीवन कुमार, अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय नरेश दिक्षित, अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के महंत स्वामी रविशंकर गिरि, मनोज जायसवाल, बलराम मंडल, श्रीकांत पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अमित चंद्रा, चंद्रेश्वर सिंह, माधुरी देवी, राधाकांत तिवारी, शैलेंद्र मिश्र बाबा, संजीव कुमार, विकास कुमार मिश्रा, सौरभ तिवारी, धीरज श्रीवास्तव, पंकज तिवारी आदि उपस्थित थे। बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग हुए शामिल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रावो फार्मा की नई इकाई का शिलान्यास हुआ। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय के अलावा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.