ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वाराणसी के होटल में तेज प्रताप के विवाद से बिहार की छवि खराब हुई : सुशील मोदी

मंत्रियों के आचरण, बयान पर नीतीश कुमार का नियंत्रण नहीं

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने वाराणसी के होटल में जो व्यवहार किया, उससे बिहार की छवि खराब हुई।

श्री मोदी ने कहा कि मंत्रियों के अमर्यादित आचरण और अनर्गल बयानों पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं है।

उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन के अनुसार तेज प्रताप यादव ने तय समय पर कमरा खाली नहीं किया और वाजिब बिल का भुगतान भी नहीं किया।

श्री मोदी ने कहा कि पड़ोसी राज्य के धार्मिक नगर में राज्य के एक मंत्री का होटल प्रबंधन के साथ रंगदारों-जैसा व्यवहार करना बिहार के लोगों को शर्मसार करने वाली घटना है।

उन्होंने कहा कि तेज प्रताप ने इससे पहले होली पर वृदावन से रासलीला मंडली बुलायी थी और पारिश्रमिक को लेकर विवाद बढने पर उल्टे कलाकारों पर ही चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.