ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान

नई दिल्ली । मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी का सितम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग की तरफ से जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ-साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।
इसी महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि देश के कई हिस्सों में अप्रैल से जून के बीच में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इन इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।गौरतलब है कि इस साल देश के कई हिस्सों में गर्मी पहले के मुकाबले ज्यादा पड़ने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति में कमी भी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ सकती है।  मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस साल देश के जिन हिस्सों में ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है उनमें मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत मुख्य रूप से शामिल हैं।
कुछ दिन पहले न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट आई थी। इसके अनुसार जलवायु परिवर्तन वैश्विक तापमान में वृद्धि कर रहा है और ये मौसम की घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता को खराब कर रहा है। इस बार ये भी देखा जा रहा है पिछले साल उपमहाद्वीप में जिस तरह की गर्मी पड़ी थी उसका अब कैसा असर सामने आ रहा है। महापात्रा ने आगे कहा कि देश के कई राज्यों में मार्च में बेमौसम की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से गेंहूं, सरसों और प्याज की फसल को खासा नुकसान हुआ है।
फसल को हुए नुकसान का असर इन चीजों की कीमत पर पड़ना लगभग तय माना जा रहा है। यानी की इन चीजों की कीमत भी आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। ऐसे में किसानों की चिंता ये है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की हालत में खेती और खराब ही होगी। बता दें कि इस साल मार्च के महीने में अभी तक समान्य से 26 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.