ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना समिति की बैठक की

जहानाबाद। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना समिति की बैठक आयोजित कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यरत दोनों एजेंसियों के कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया। जिले में दो एजेंसी कार्यरत है। फोटौनिक वाटरटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा सोलेक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को चयनित किया गया है। जिसमें दोनों एजेंसियों को 44 – 44 पंचायत सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए कार्य आवंटित किया गया है। प्रत्येक पंचायत में वार्ड मे चार-चार के औसत से 1760 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाना है। जिसके आलोक में पी.बी.जी. (बैंक गारंटी) जमा करने का निर्देश दिया गया था, परन्तु सोलेक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज तक पी.बी.जी. जमा नहीं किया गया है, जबकि फोटौनिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पी.बी.जी.जमा कर दिया गया है। जिसके लिए समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि फोटौनिक प्राइवेट लिमिटेड अपना वेयर हाउस चिन्हित कर कार्य प्रारंभ करें तथा सोलेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पी.बी.जी नहीं जमा करने के कारण दूसरे एजेंसी को कार्य दिया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.