ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जिले के निजी विद्यालयों में नामांकन लॉटरी द्वारा किया

जहानाबाद। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जिले के निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्र/छात्राओं के निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी के माध्यम से किया गया ताकि कोई भी अभिवंचित छात्र शिक्षा से दूर न रह सके। सदर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत निजी विद्यालयों के कुल 76 निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अथवा उनके प्रतिनिधियों के समक्ष लॉटरी के माध्यम से किया गया। जहानाबाद प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुछ 1786 आवेदक प्राप्त हुए। जिसमें 25% के अनुसार 874 छात्र, छात्राओं का नामांकन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रौशन आरा ने बताया कि जहानाबाद प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रथम प्रवेश की कुल क्षमता 972 हैं। इस कार्यक्रम में 874 छात्र/छात्राओं का शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के छात्र/छात्राओं को नामांकन किया गया है। कल 11 अप्रैल को दो सत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम सत्र में घोषी, काको एवं मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालय शामिल होंगे तथा द्वितीय सत्र में हुलासगंज, मखदुमपुर और रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालय शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रौशन आरा, वरीय उप समाहत्र्ता श्रीमती रत्ना प्रियदर्शनी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आनंद कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद प्रखंड श्री सर्वजीत, बिहार शिक्षा परियोजना जहानाबाद के संभाग प्रभारी मृत्यंजय कुमार सिंह, अली वरासत खान सहित निजी विद्यालयों के संचालक/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.