ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब एक टीके से खात्म होगी कैंसर और हार्ट की बीमारी

लंदन। कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब एक टीके से इन बीमा‎रियों का इलाज  ‎किया जा सकेगा। विशेषज्ञों की मानें तो इस दशक के अंत तक इन बीमारियों से निजात पाने के लिए वैक्सीन का ईजाद हो सकता है। उनका कहना है कि कैंसर सहित कई रोगों के लिए नए टीकों के आने से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक मीडिया  रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सभी शर्तो को पूर्ण कर 2030 तक वैक्सीन को तैयार कर लिया जाएगा। दवा कंपनी मॉडर्ना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पॉल बर्टन ने कहा कि उनका मानना है कि फर्म सभी प्रकार के रोग क्षेत्रों के लिए कम से कम पांच साल में इस तरह के उपचार की पेशकश करने में सक्षम होगी।
रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि वो विभिन्न प्रकार के ट्यूमर को लक्षित करने वाले कैंसर के टीके जल्द विकसित कर लेगी। पॉल बर्टन ने कहा ‎कि मुझे लगता है कि हम दुनिया भर के लोगों को कई अलग-अलग ट्यूमर प्रकारों के खिलाफ कैंसर के टीके देने में सक्षम होंगे। रेस्पिरेटरी सिन्सिटियल वायरस (आरएसवी) के खिलाफ भी ये वैक्सीन कारगर साबित होगी। वैक्सीन कई अन्य  दुर्लभ बीमारियों के लिए भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए वर्तमान में कोई दवा नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.