ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में चालक, सह चालक का शव बरामद, वाहन भी फूंके

मुंगेर | बिहार के मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को दो युवकों का शव बरामद किया है। दोनों शवों की पहचान कर ली गई है, लेकिन हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड के पास से बुधवार की सुबह दो शव बरामद किए। दोनों की हत्या की बात कही जा रही है।

हवेली खड़गपुर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के मोहम्मद शहजाद और बबलू मांझी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं। बदमाशों ने चालक का मालवाहक वाहन भी फूंक दिया है। पुलिस ने नक्सली घटना से इन्कार किया है।

घटना के बाद एफटीएफ और जिला बल के द्वारा संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जलाए गए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता किया गया तो उक्त वाहन तारापुर थाना क्षेत्र का निकला, जिसके बाद गाड़ी मालिक से संपर्क किया गया तो पता चला कि वाहन का चालक शहजाद था और उप चालक कौशर उर्फ बबलू मांझी था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां परिजन और ग्रामीणों ने दोनों के शवों की पुष्टि की। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। दोनों की पीट पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.