ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिरनपुर कांड पर सियासत! छत्तीसगढ़ बंद के चलते हुई FIR, बीजेपी ने बताया आपातकाल

रायपुर ।  बिरनपुर गांव में हिंसा के बाद फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. बड़ी संख्या में आसपास के गांव में जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं. दो-तीन दिनों से गांव में हुए विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण थी. उसके बाद हुई एक हत्या के वरोध में प्रदेश को बंद रखा गया. इस दौरान भी छुटपुट घटनाएं हुई. अब BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है.

विरोध के कारण दर्ज हुई FIR

बेमेतरा हिंसा के विरोध में सोमवार को हिंदू संगठनों ने बंद बुलाया था. इसका समर्थन बीजेपी ने भी किया था. प्रदेश में बंद काफी कारगर रहा. हालांकि, कहीं-कहीं स्थिती थोड़ी बिगड़ती नजर आई, जिसपर सुरक्षा बलों ने फौरन काबू पा लिया. अब इसे लेकर प्रदर्शन में शामिल बीजेपी के लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की दई है. इसे लेकर भी विरोध होने लगा है.

आपातकाल से गुजर रहा है प्रदेश

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है. बीजेपी का किसी धर्म को लेकर विरोध नहीं है. असामाजिक व्यक्ति को सामने लाने की जरूरत है. उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर हम आवाज उठाकर गलती कर रहे हैं तो ऐसी गलती हजारों बार करेंगे. बीजेपी मुखर होकर लोगों के साथ खड़ी रहेगी. आग में घी बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेसी डालते हैं.

पुलिस कर रही है जांच

गांव पहुंचने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने ब्लॉक कर दिया है. बिरनपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि तनावपूर्ण स्थिति दोबारा न बन सके. एसपी कल्याण एलिसेला ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. कल जिन लोगों ने उपद्रव किया है उनके फोटोग्राफी और वीडियो की जांच की जा रही है. परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी.

कहां से शुरू हुआ विवाद

बिरनपुर में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ था. तब एक युवक ने दूसरे पर कांच की बोतल तोड़ दी. इस हमले से छात्र का हाथ टूट गया था. मामले की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई. इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.