ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कैटरिंग कंपनी पर लगाया 50 हजार का जुर्माना लगाया

भोपाल । हाल ही में प्रारंभ हुई तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में खाना कम पडने के मामले में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पेारेशन (आईआरसीटीसी) ने कैटरिंग एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।कैटरिंग कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों की गलती के कारण खाना कम पड़ा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों ट्रेन के एक कोच में खाना कम पड़ गया था, इसकी जानकारी जब आईआरसीटीसी को लगी तो आदेश जारी करते हुए नई दिल्ली के कैटरिंग एजेंसी के संचालक आरके एसोसिएट्स को सख्त चेतावनी दी है कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। नहीं तो फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईआरसीटीसी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने जुर्माना की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने चलती ट्रेन में खाने की करंट बुकिंग ज्यादा ले ली थी। इस वजह से खाना कम पड़ गया और यात्रियों को असुविधा हुई। वंदे भारत के कोच नंबर सी 13 में खाना कम पड़ने की घटना को स्वीकार करते हुए कहा है कि सेवा प्रदाताओं से उन्हें जानकारी मिली है। उसके अनुसार निजामुद्दीन से कुल 281 यात्रियों ने ट्रेन में सफर शुरू किया था। इसके बाद 120 यात्री आगरा से, 210 ग्वालियर और 68 वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई झांसी से ट्रेन में सवार हुए थे। इस तरह कुल 679 यात्रियों को खाने की सुविधा प्रदान करना था। खाना कम पड जाने के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों ने हंगामा खडा कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.