ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ड्राइवर ने पैसों से भरी कैश वैन को लुटा, हुआ फ़रार

पटना: पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में सिक्योर वैल्यू कैश कंपनी की रुपयों से भरी वैन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया. वैन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का कैश था. दरअसल, कंपनी के कर्मचारियों ने इन रुपयों को ICICI बैंक के एटीएम में जमा करना था. लेकिन जैसे ही वे कैश लेकर एटीएम के पास पहुंचे, ड्राइवर उन्हें चकमा देकर वैन समेत रफूचक्कर हो गया.

बिहार के पटना में एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन से डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपये लूट लिए गए. वैन ड्राइवर सूरज कुमार पर लूट का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, मामला आलगगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली इलाके का है. सोमवार को कैश कंपनी सिक्योर वैल्यू की वैन आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के एटीएम में कैश जमा करने पहुंची थी.

जैसे ही वैन से कंपनी के कर्मचारी उतरे, वैसे ही ड्राइवर सूरज कुमार कैश से भरी गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया. कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी  सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी. पुलिसकर्मियों को फिर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास वैन खड़ी मिली.

लेकिन वैन से सारा कैश गायब था और ड्राइवर सूरज कुमार भी वहां से फरार था. हथौड़ी से लॉकर को तोड़कर कैश निकाला गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी सूरज की तलाश कर रही है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.