ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई

जहानाबाद। महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती सांप्रदायिक उन्माद और हिंसा के खिलाफ सामाजिक सद्भाव और एकजुटता कायम करने के लिए भाकपा माले के आह्वान पर नोआवां, सरता,गौरापुर,सरिस्ताबाद, अनंतपुर, लोदीपुर,नगवां समेत जिला के विभिन्न गांवों में मनाया गया ।इस अवसर पर महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर सामाजिक सद्भाव, भाईचारा तथा एकता तोड़ने वाले ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान महासभा के राज्य सचिव कामरेड रामाधार सिंह, घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव, कामरेड ललन किशोर आजाद,कामरेड करीमन दास, कामरेड वितन मांझी, कामरेड जगदीश पासवान, कामरेड सत्येंद्र रविदास, कामरेड दिनेश दास, ब्रह्मदेव प्रसाद आदि नेतागण शामिल थे। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि रामनवमी त्योहार के अवसर पर भाजपा और संघ ब्रिगेड द्वारा उन्माद- उत्पात, हिंसा, लूटपाट, आगजनी कर राज्य का माहौल खराब करने की घृणित कोशिश की है। सासाराम और बिहारशरीफ में भाजपाइयों का भगवा गिरोहों द्वारा सुनियोजित तरीके से अल्पसंख्यक समुदाय के दुकानों, प्रतिष्ठानों जैसे बिहारशरीफ में सोगरा कॉलेज और मदरसा में लूटपाट ,उसके लाइब्रेरी अजीजिया लाइब्रेरी में दुर्लभ ग्रंथों को आग के हवाले कर बर्बर कुकृत्य किया है। इससे भाजपा और संघ परिवार के खूंखार, आदमखोर और अमानवीय चरित्र व चेहरा बेनकाब हो गया है। भाकपा माले द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस 11 से 14 अप्रैल तक सांप्रदायिक हिंसा, उन्माद के खिलाफ सद्भावना एवं एकजुटता अभियान चला रही है। डा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.