ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अरवल के मोतीपुर बाजार में भीषण आग से लगने से 6 दुकान जलकर राख

आग की चपेट में आने से चार घायल, अरवल रेफर

अरवल। जिले के कूर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार में कहर बरपाया। जहां तेज गती से चल रही पछुआ हवा ने आग को घी देने का कार्य किया, जिससे 6 दुकान तो जलकर राख हो गया।तथा कुछ दुकानो को आ॑शिक क्षती पहुची। वही चार लोग बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने से मोतीपुर बाजार में भीषण आग की घटना की बात सामने आई है। जिसमें गौतम कुमार, पिता गिरजा राय, सुनील चौरसिया पिता नरेश चौरसिया, सोनू कुमार पिता अजय चौरसिया बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन में कूर्था अस्पताल लाया गया जहां से गम्भीर स्थिति को देखते हुए बिशेष इलाज हेतु डॉक्टरों ने उसे अरवल सदर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मछली दुकान में गैस सिलेंडर से मछली बनाया जा रहा था कि अचानक सिलेंडर में आग लग गई तथा सिलिंडर फटने से दुकान में आग लगी। और देखते देखते आग की लपट इतनी तेज हो गई कि अन्य दुकान को अपने आगोश में ले लिया। वही फल दुकान, जूता चप्पल की दुकान, अंडे की दुकान , बिहारी सिंह का गुमटी एवं अंडे की दुकान जलकर राख हो गया। हालांकि आग की लपट उठते देख काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसकी सूचना कुर्था पुलिस को दिया गया। अग्नि शामक पहुंचने पर काफी मशक्कत करने पर आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में करीब पचासों लाख रुपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.