ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अरवल जिले के कमलेश हत्या काण्ड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार

तीन देशी कट्टा 10 जिन्दा कारतूस बरामद

अरवल। जिले के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन देशी कट्टा तथा 10 जिन्दा कारतूस के साथ कमलेश राम के हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 2022 के दिसम्बर में आजाद नगर निवासी पूर्व माओवादी कमांडर कमलेश राम को घर जाने के क्रम में ताबड़तोड़ गोलियां से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। यहां यह बता दें कि कमलेश राम पूर्व में माओवादी कमांडर था और पार्टी छोड़कर समान्य जीवन यापन कर रहा था। इसी बीच 27/12/22 को झिकटीया गांव के पास ताबड़तोड़ सात गोली मारकर कमलेश की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दो नामजद तथा अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आजाद नगर निवासी जीतन पासवान को पुलिस रेकि॑ग कर रही थी, पर॑तु गिरफ्तारी के भय से अभियूक्त तमीलनाडु में रह रहा था। ज्योंहि जितन घर आया और पुलिस को भनक लगते ही अनुम॑डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, कूर्था पुलिस निरीक्षक अजय कुमार तथा कि॑जर थाना अध्यक्ष कमलेश दास को टीम गठित कर जीतन पासवान को गिरफतारी हेतु नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि बीते दिन हत्यारोपी जीतन को उसके ससुराल के पास से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। एस.पी ने बताया कि जीतन एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिसके पास से तीन देशी कट्टा, 10 जिन्दा कारतूस,64 हजार रुपए,तीन मोबाइल, तथा उसके निशानदेही पर दो चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जीतन ने हत्या करने की बात स्वीकार किया है। एक और का भी शामिल होने की बात कही और बताया कि चार गोली मैं तथा साथ में रह रहे व्यक्ति ने भी चार गोली मारी थी। सात गोली कमलेश को लगी थी। वही हत्यारा जीतन को न्यायालय भेज दिया गया है और हत्या में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.