ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू के दोबारा प्रखंड अध्यक्ष बने ओमप्रकाश

कटिहार। जिले के कदवा प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल ने मनोनीत किया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर पुनः आसीन होने पर कदवा प्रखंड सहित कटिहार जिले में जदयू समर्थकों के बीच काफी हर्ष देखा गया। जदयू नेताओं ने खुशी मनाते हुए मिठाई वितरण की गई। जगह जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। नव मनोनीत जदयू अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत ने बताया कि पार्टी के हित में कार्य करेंगे आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में दल के सुप्रीमो के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को तन- मन से समर्थन करते हुए विजय दिलाने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। श्री भगत ने कहा कि चुनाव के पूर्व डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कर सदस्यता अभियान चलाएंगे। पंचायत से लेकर प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में सशक्त एवं जागरूक युवा वर्गों को अधिक से अधिक जोड़ने का काम करेंग। जदयू नेता चंदन भगत, अब्दुल रसीद, राजकिशोर साह, नाथूराम मंडल, पप्पू कुमार दास, प्रमोद मंडल, मूलचंद मंडल, अशोक मंडल ऋतुराज मिश्र मांगन मंडल आदि ने जदयू के दोबारा प्रखंड अध्यक्ष बनने पर ओमप्रकाश भगत को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.