ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आगरा में केमिकल गोदाम की भीषण आग में जिंदा जला था युवक, मिला शव

केमिकल गोदाम में लगी आग में युवक जिंदा जल गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से मरने वाले की पहचान कराने प्रयास किए। शव की पहचान कृष्णा निवासी गुम्मट ताजगंज के रूप में की गई। युवक गोदाम मालिक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। रकाबगंज के छीपीटोला पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार को रसायन के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। इस दौरान वहां सब्जी की कई फड़ भी जल गई थी। रसायन से भरे ड्रमों में विस्फोट हो गए थे।

आठ दमकल ने कई घंटे की प्रयास के बाद आग पर काबू पाया था

केमिकल जमीन और नालियों में बहने पर वहां भी आग लग गई थी। जिसके चलते दहशत में आए लोग वहां से भाग गए थे। आठ दमकल ने कई घंटे की प्रयास के बाद आग पर काबू पाया था। बुधवार को ब्लॉक गोदान की सफाई कर रहे थे इसी दौरान अंदर उन्हें एक जला हुआ शव मिला। जो किसी युवक का है जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। गोदाम का मालिक देवरी रोड निवासी राजेश है।

आग में कई फड़ और सब्जियां जलीं

पुरानी सब्जी मंडी में जिस गोदाम में आग लगी।उसके बाहर एक दर्जन से अधिक सब्जी विक्रेता बैठते हैं। छीपीटाेला निवासी माया देवी, तापेश्वरी देवी, विजय कुमार और रामबेटी ने बताया कि रसायन जमीन पर फैलने से उन्हें सब्जी उठाने का भी मौका नहीं मिला। उनकी सब्जियां और फड़ भी जल गए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.