ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज़ोंबी डिटेक्टिव फेम 26 वर्षीय एक्ट्रेस का निधन

New Delhi: दक्षिण कोरियाई एक्ट्रेस जुंग चे युल का 26 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि उनकी एजेंसी ने की है। उनका अंतिम संस्कार निजी तौर पर किया जाएगा। जुंग चे युल जॉम्बी डिटेक्टिव के लिए भी जानी जाती थी। उनका मंगलवार को निधन हो गया। जुंग चे युल मॉडल और एक्ट्रेस थी। उनकी मैनेजमेंट एजेंसी ने एक वक्तव्य जारी किया है।

जुंग चे युल का 11 अप्रैल 2023 को निधन हो गया है

वहीं, हालिया खबरों के अनुसार जुंग चे युल मंगलवार को मृत पाई गई है। वह वेडिंग इंपॉसिबल के लिए शूट कर रही थी। यह एक वेब सीरीज है जो कि नावेल बेस्ट ड्रामा है। जुंग की मैनेजमेंट कंपनी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा है, ‘आज हम बहुत दुख भरी और दिल तोड़ने वाली खबर जारी कर रहे हैं। एक्ट्रेस जुंग चे युल का 11 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। उनके दुखी परिवार की ओर से इस बात की सूचना दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार निजी तौर पर किया जाएगा।’

‘जुंग चे युल की आत्मा के लिए प्रार्थना करिए’

वक्तव्य में आगे लिखा है, ‘जुंग चे युल की आत्मा के लिए प्रार्थना करिए। जो हमेशा अभिनय की दुनिया में अच्छा करना चाहती थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि गलत खबरों लिखने या अफवाहों को फैलाने से बचें।’

जुंग चे युल ‘वेडिंग इंपॉसिबल’ की शूटिंग कर रही थी

जुंग चे युल के निधन की बात वायरल होते ही ‘वेडिंग इंपॉसिबल’ की टीम सदमे में आ गई। उन्होंने फिल्म की शूटिंग रोक दी। इसमें प्रोडक्शन टीम का वक्तव्य भी दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम इसे लेकर बहुत दुखी हैं। फिल्म का शेड्यूल रोक दिया गया है।’ वहीं, उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे है।

जुंग चे युल ने वेब सीरीज जोंबी डिटेक्टिव में भी काम किया था

जुंग चे युल की आखिरी पोस्ट 8 अप्रैल की थी। उन्होंने अपनी कई अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें अलग-अलग पोज और एक्सप्रेशन देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 2018 में आई फिल्म डीप से शुरू किया। उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज जोंबी डिटेक्टिव में भी काम किया था। वहीं, वह कोरियाई ड्रामा सीरीज आई हैव नॉट डन ऑल माई बेस्ट में भी काम किया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.